8 बुद्धिमान युक्तियाँ जो आपके रसोईघर को संगठित रखेंगी

Rita Deo Rita Deo
W kolorach ziemi, Perfect Space Perfect Space 미니멀리스트 주방
Loading admin actions …

रसोईघर को व्यवस्थित करना सबसे कठिन कार्य मन जाता है क्योकि ये बहुखंडीय होता है जिसे संगठित रखने के लिए विस्तृत योजना बनानी पड़ती है। बर्तन, रसोई के उपकरण, किराने का सामान, जार, बोतलें, भोजन, क्रॉकरी… ये सारी चीजें जो हमें इस छोटी सी जगह में रखना होता है जिसके  लिए चुस्त भण्डारण का आयोजन भी करना ज़रूरी ही जो काम करने वाले के मूड को बनाए रखे। यहाँ अगर अव्यवस्था हो तो निश्चित रूप से खाने के स्वाद में दिखाई देगा इसलिए रसोई को साफ और संगठित रखना महत्वपूर्ण है।

रसोईघर का आयोजन अपेक्षाकृत आसान लगता है लेकिन इसकी सुंदरता बनाये रखना एक चुनौती है।  आज हम आपके लिए 8 सरल युक्तियाँ लाए हैं जो आपके रसोईघर के आयोजन में सहायक होंगे और  स्वच्छ कार्य क्षेत्र बनाये रखने वालो में मान भी बढ़ेगा।

1. रसोई को मॉड्यूलर बनाओ

इस तरह के मॉड्यूलर शेल्फ और अल्मारिया आपके प्लेट्स और कटलरी को बनाए रखने के लिए एकदम सही है जिन्हे आप दैनिक आधार पर उपयोग करते हैं। यह स्टेनलेस स्टील के शेल्फ्स विभिन्न डिजाइन और आकार में आते हैं जो किसी भी स्थान में पूरी तरह फिट हो सकते हैं और भण्डारण उद्देश्य को भी हल कर सकते हैं। यह रसोईघर के आयोजन के लिए एक किफायती चाल है।

2. द्वीप के नीचे अलमारियों

रसोईघर में खाली जगह हमेशा कार्यकारी सिद्ध होता है जैसे के ये द्वीप जो काम करने और शेल्फ लगाने के लिए कार्यात्मक है। इसे स्टोर करने, रसोई में अधिक स्थान बनाने के लिए खूबसूरती से उपयोग किया गया है। नीचे अलमारियां में जार, बोतलें और क्रॉकरी की व्यवस्था करने का एक व्यावहारिक तरीका है जिसे जिस तरह से चाहें उस तरह उपयोग करें और रसोईघर संगठित रखें।

3. आधुनिक स्टील दराज़

रसोई में भंडारण के के लिए शुरुवात से अलमारियां और शेल्फ का प्रयोग किया गया है लेकिन पुरने ज़माने में वो खुले रहते थे। आजकल के मॉड्यूलर रसोई अलमारियाँ के अंदर इस तरह के स्टेनलेस स्टील दराज़ होते है जो मजबूत और आकर्षक होने के साथ-साथ  आरामदायक भी है और कैबिनेट के अंदर आसानी से समां जाते हैं। इनके सरकने वाले प्रक्रिया के कारन इन्हे खोलने और बंद करने में संघर्ष नहीं करना पड़ता है।

4. स्थान के इस्तेमाल में बढ़ौतरी

अधिकतम रसोई द्वीप में रसोई में बहुत अधिक उपयोग होता है क्योकि  यह परिवार के लिए अनौपचारिक डाइनिंग टेबल बन सकता है या काटने और सफाई करने का  कार्यस्थल बन सकता है या कभी-कभी मुख्य मंच को क्रम में रखने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे भी भंडारण के लिए उपयोग कर सकते हैं कुछ नए विचारो को इस्तेमाल करके अपनी बेतरतीब रसोई को सुव्यवस्थित रखने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. अराजकता को कम करें

रसोई घर के आयोजन को अराजकता से मुक्त रखने के लिए प्रत्येक गतिविधि के लिए एक क्षेत्र को परिभाषित करना महत्वपूर्ण है। काउंटर-टॉप पर या उसके नीचे, अलमारियों में या अलमारी की तरह पर्याप्त भण्डारण होने ज़रूरी हैं ताकि रसोई उपकरणों तथा शुष्क और गीले खाद्य पदार्थो को उचित क्षेत्र में रख सकें । द्वीप के लिए एक निश्चित स्थान होने से अंतरिक्ष निरुपित और रसोई सगठित साफ लगेगा।

6. सृजनात्मक समाधान

रसोई रचनात्मक तरीके से आयोजित किया जा सकता है अगर आप घर की सज्जा शैली और आवश्यकता के आधार पर उसकी रचना और अंतरिक्ष को डिजाइन करना चाहें। हम आपको सही तरीके की अलमारियां लगाने के लिए सुझाव दे सकते हैं ताकि उस पर अपने बर्तन, चम्मच इत्यादि लटका सकते हैं। इस तरह के रंगीन मर्तबानो के संग्रह को प्रदर्शित भी कर सकते हैं जो आप पर निर्भर है।

7. हर कोने महत्वपूर्ण है

छोटे रसोईघर का आयोजन करना चुनौतीपूर्ण कार्य है और इसे व्यवस्थित करने का सबसे अच्छा तरीका है की हर उपलब्ध स्थान का ज़ियादा से ज़ियादा इस्तेमाल करना यहां तक कि कोने भी। अंतरिक्ष के अनुसार फिट होने वाले शेल्फ और काउंटर के निचे अलमारियों को समायोजित करने के लिए हमें फर्नीचर को डिजाइन करने के लिए अनुभवी बढ़ई की ज़रुरत होगी । स्थान बचाने के लिए अलमारियों में इस तरह के सरकने वाले समतल दरवाज़ों का उपयोग करें।

8. चमकदार रंग के साथ

 एक रंग से कैसे रसोईघर का आयोजन हो सकता है? रंग रसोई के आयोजन में मदद नहीं करेगा, लेकिन यह निश्चित रूप से यहाँ कार्य करने वाले के मन में हर्षोउल्लास या असंतोष को जन्म देने में विशिस्ट भूमिका निभाएगा। यदि आपके पास ऐसा रंगीन रसोईघर है जो जीवन और ऊर्जा के साथ भरी हुई है तो इसे चमकदार ही रहने दें।

निश्चित रूप से आप और अधिक देखना चाहते हैं! यहां आपके रसोईघर को संगठित रखने और शानदार दिखने के लिए विचार!

건축/인테리어 전문가를 찾고 계시나요 ? 연락처를 남겨 주시면 적합한 전문가를 찾을 수 있도록 도와 드리겠습니다.
연락처를 남겨 주시면 적합한 전문가를 찾을 수 있도록 도와 드리겠습니다.

추천 기사